June 13, 2020

13 एडेड स्कूलों में की गई 89 शिक्षकों और कर्मचारियों की अमान्य नियुक्तियां

शिक्षा विभाग की ओर से अमान्य घोषित 89 शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्तियां राजधानी के 13 सरकारी सहायता प्राप्त बालिका विद्यालय में की गई हैं। यह सभी नियुक्तियां तीन साल पहले की गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (प्रथम) डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने सभी स्कूल प्रबंधकों से इनके बारे में जानकारियां तलब की हैं।

बता दें, राजधानी के सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत 89 शिक्षकों की नियुक्तियों को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है। इन नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी किए जाने की पुष्टि हुई है। निदेशालय की ओर से इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 की धारा -16 ई(10) के तहत इन सभी अनियमित नियुक्तियों को निरस्त करने के आदेश दिए गए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) नन्द कुमार से इन सभी नियुक्तियों को निरस्त करने का प्रस्ताव मांगा है। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक (प्रथम) डॉ. मुकेश कुमार सिंह से इन शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन के रूप में किए गए भुगतान के संबंध में आंकलन देने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि इन शिक्षक और कर्मचारियों से रिकवरी के आदेश आए हैं। रिकवरी के आंकलन के संबंध प्रबंधनों को नोटिस भेजा जा चुका है।

इन 13 स्कूलों के प्रबंधनों को भेजा है नोटिस

गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज बांसमण्डी, तालीम गाहे निसवां इंटर कॉलेज, करामत हुसैन गर्ल्स इंटर कॉलेज,  गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज चन्दर नगर, सिन्धी गर्ल्स इंटर कॉलेज आलमबाग, यशोदा रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज, खुन खुन जी गर्ल्स इंटर कॉलेज, स्वतंत्र गर्ल्स इंटर कॉलेज, जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गर्ल्स इंटर कॉलेज, भारतीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज और गर्ल्स इंटर कॉलेज मुफ्तीगंज

Leave a Reply

%d bloggers like this: