एलयू : ऐसा होगा विधि संकाय तीन वर्षीय और पांच वर्षीय पाठ्यक्रम का अंतिम सेमेस्टर का पेपर

LUCKNOW : पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर में कुल सात प्रश्न पत्र हैं। 6 प्रश्न पत्र 100-100 अंक के हैं। 7वां 50 अंक और 50 अंक की मौखिक परीक्षा है। 100 अंक वाले पेपर में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे। इसमें, से 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। 7वां प्रश्न पत्र जिसमें अब 50 की जगह 25 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। सभी प्रश्न दो अंको के होंगे और सभी परीक्षा 60 मिनट की होंगी। तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर के छात्र को अब 100 में से 50 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। हर प्रश्न दो अंक का होगा और परीक्षा 60 मिनट की होगी।
