आप प्रत्याशी ने थामा सपा का दामन, सीतापुर जिले की इस सीट पर पलट सकती है बाजी

सीतापुर: आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी की ओर से सपा का दामन थामने से सीतापुर की बिसवां विधानसभा में चुनावी समीकरण बदल गया है। आप प्रत्य़ाशी प्रदीप यादव ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर सपा का दामन थाम लिया है। इससे सपा उम्मीदवार अफजाल कौसर को फायदा पहुंच सकता है। सपा ने बिसवां से फिर से अफजाल कौसर को टिकट दिया है। 2017 में भी अफजाल सपा के टिकट से यहां से चुनाव लड़े थे, लेकिन भाजपा के विधायक महेंद्र यादव से हार का सामना करना पड़ा था।
सीतापुर की इस विधानसभा में करीब 50 हजाार यादव वोटर हैं। इसके अलावा करीब 65 हजार मुस्लिम मतदाता हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार महेन्द्र सिंह यादव ने सपा प्रत्याशी अफजल कौसर को करीब 5000 वोटों से शिकस्त दी थी। लेकिन इस बार बीजेपी ने महेन्द्र सिंह यादव का टिकट काटते हुए निर्मल वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में किसी भी पार्टी की तरफ से यादव उम्मीदवार न लड़ने से समाजवादी पार्टी को लाभ पहुंच सकता है।
बिसवां विधानसभा (2017)
प्रत्याशी पार्टी वोट % वोट
1 महेंद्र सिंह (भाजपा) 81,907 35.92%
2 अफजाल कौसर सपा 71672 31.43%
3 निर्मल कुमार वर्मा बसपा 65040 28.52%