छात्रसभा ने लोहिया के साथ शहीद भगत सिंह , सुखदेव, राजगुरु को किया नमन

लखनऊ : समाजवादी छात्र सभा की ओर से बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में शहीद भगत सिंह ,सुखदेव,राजगुरु की पुण्यतिथि एवं समाजवादी पुरोधा डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें नमन कर याद किया गया. इस कार्यक्रम में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव , लखनऊ विश्वविद्यालय के इकाई अध्यक्ष कार्तिक पाण्डेय,ठाकुर दुर्गा सिंह,आदर्श सिंह आजाद, अतुल यादव, अक्षय यादव, रमेश, मिस्टी खरे, अलका सिंह एवं समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव , विजय कुमार,मानस यादव, हिमांशु संघर्षी आदि लोग उपस्थित रहे.
