कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 : 10 किमी पैदल वॉक में संदीप कुमार के नाम रहा कांस्य पदक

लखनऊ: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में 10 किमी पैदल वॉक में संदीप कुमार द्वारा कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। राज्यपाल ने देश का मानवर्धन करने वाली इस उपलब्धि के लिए संदीप कुमार को उत्तरोत्तर प्रगति की कामना के साथ शुभकामनाएं दी हैं।10 किमी पैदल वॉक में संदीप कुमार ने 38 मिनट एवं 49.21 सेकेंड का समय निकालकर इस प्रतियोगिता में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की।