September 28, 2022

इंटरनेट की तेज रफ्तार पकड़ने के लिए देर रात तक न जागे युवा: बृजेश पाठक

Lucknow : Ashish Tripathi

जीवनशैली में तेजी से बदलाव आ रहा है। जो हम खाते हैं उसे ठीक से पचा नहीं पा रहे हैं। चिकनाई व तेज नमक वाला भोजन जैसे फास्ट फूड को अधिक पसंद कर रहे हैं। यही नहीं इंटरनेट की तेज रफ्तार पकड़ने के लिए देर रात तक जाग रहे हैं। सुबह देर तक सो रहे हैं। इससे भी जीवन में खलबली मच गई है। दिल की बीमारी लग गई है। इसलिए जीवनशैली में सुधार लाएं। यह सुझाव मंगलवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिए।

विश्व ह्दय दिवस की पूर्व संध्या पर कॉर्डियोलॉजी सोसाइटी व केजीएमयू की तरफ से जनेश्वर मिश्र पार्क में जागरुकता कार्यक्रम हुआ। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आपाधापी के युग में जीवनशैली विलासतापूर्ण हो गई है। दिल को रक्त पहुंचाने वाली धमनियों में वसा जमा हो जाता है। जो हमे हार्ट अटैक के ओर से धकलेता है। भारत में हर साल करीब 47 लाख लोग असमय जीवन गंवा देते हैं। उन्होंने कहा कि दिल की बीमारियों से बचने के लिए जागरुकता जरूरी है। जिलास्तर पर जागरुकता कार्यक्रम होना चाहिए। इसमें डॉक्टर व वरिष्ठ नागरिकों को शामिल करने की जरूरत है।

योग को शामिल करें
उप मुख्यमंत्री ने कहाकि स्वस्थ्य जीवनशैली व दिल की बीमारी से बचने के लिए योग की तरफ रुख करें। नियमित कसरत करें। योग करें। दिलचर्या को भारत की संस्कृति की ओर ले चलें। सुबह जल्द उठे। पार्क जाएं। प्राकृतिक के करीब रहने से काफी हद तक बीमारियों से खुद को बचा सकेंगे। 45 मिनट कसरत जरूर करें।

दिल के मरीजों के लिए अपग्रेड हो रहे अस्पताल
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हो रही हैं। लारी कॉर्डियोलॉजी के विस्तार का काम तेजी से चल रही है। पीजीआई, लोहिया संस्थान का कॉर्डियोलॉजी विभाग में संसाधन बढ़ा जा रहे हैं। कानपुर, बीएचयू समेत दूसरे जिलों में दिल की जांच और भर्ती से जुड़ी सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है।

पैदल जरूर चले
केजीएमयू लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग के डॉ. शरद चन्द्र बताते हैं कि तनाव, मोटापा व अनियमित दिनचर्या दिल की बीमारी की अहम वजह है। दिल की बीमारी से बचने के लिए नियमित कसरत करें। तीन से पांच किलोमीटर पैदल चलें। तली-भुनी वस्तुएं संतुलित मात्रा में ही लें। साइकिल चलाएं। डॉ. गौरव चौधरी ने बताया कि दिल का दुश्मन तनाव है। इससे बचें। उन्होंने कहा कि धूम्रपान व नशा करने वालों में दिल की बीमारी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। धूम्रपान से बचें। शराब का सेवन न करें। अच्छी नींद लें। अपने सोने और जागने का समय निश्चित करें। रात में हल्का भोजन सेहत के लिए फायदेमंद हैं। शरीर का वजन न बढ़ने दें।

Leave a Reply

%d bloggers like this: