पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने भाजपा कार्यालय प्रभारी रहे गंभीर रूप से बीमार चल रहे प्रयाग दत्त उपाध्याय के उपचार में मदद के लिए पहल की

लखनऊ। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने गंभीर रूप से बीमार चल रहे भाजपा महानगर कार्यालय प्रभारी रहे प्रयाग दत्त उपाध्याय के उपचार में मदद के लिए पहल की है। यह जानकारी देते हुए पूर्व मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने भाजपा महानगर कार्यालय प्रभारी रहे प्रयाग दत्त उपाध्याय के उपचार के लिए मुख्यमंत्री जिस से आग्रह करके उनके सहायता कोष से 3.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता को मंजूरी दिला दी है।
भाजपा महानगर कार्यालय की 38 वर्ष तक सेवा करने वाले श्री उपाध्याय पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं और शहर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रकरण के संज्ञान में आने पर तत्काल अपनी ओर से पहल कर मुख्यमंत्री सहायता कोष से राशि को स्वीकृत कराया। तथा संबंधित हॉस्पिटल के एमडी से बात करके उनके बेहतर इलाज के लिए खर्च होने वाली राशि जबकि व्यवस्था करवाई उल्लेखनीय है, पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसके लिए डॉ शर्मा को बधाई दी है।