March 5, 2023

प्रो . मनोज दीक्षित की पुस्तक भारत की लोकतांत्रिक संस्कृति का विमोचन, जानिए क्या है इस किताब में खास

नई दिल्ली। विश्व पुस्तक मेले में लोक प्रशासन के विद्वान व पूर्व कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित की पुस्तक भारत की लोकतांत्रिक संस्कृति का विमोचन किया गया। पुस्तक के प्रकाशक किताबवाले के स्टॉल पर आयोजित विमोचन कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, भारतीय शिक्षण मंडल के महामंत्री मुकुल कानितकर, निबंधकार डॉ अरुण प्रकाश और भारत सरकार के स्कूली शिक्षा निदेशक उमेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. सोलंकी ने कहा कि लोकतंत्र भारत के लोगों के स्वभाव में है और भारत का हर व्यक्ति लोकतांत्रिक है। वहीं, मुकुल कानितकर ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है लेकिन आत्मबोध के अभाव में हम इस सत्य को समझ नहीं पाते। पुस्तक पर टिप्पणी करते हुए डॉ. अरुण प्रकाश ने कहा डेमोक्रेसी भारतीय विचार परंपरा के लोकतंत्र का ही अपररूप है। हालांकि, जब इसे निर्वाचन का पर्याय बना दिया गया है तो यह संकुचित हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में विदथ से लेकर वैराज्य तक सब लोकतंत्र की भावना के ही रूप हैं। यहां तक कि राजा की अगुवाई वाले शासन का तंत्र भी मूलतः लोकतंत्र ही रहा है।

इसी कार्यक्रम में प्रो. दीक्षित के बनाये पर्यटन-कोश का भी विमोचन किया गया जोकि दो खंडों में प्रकाशित हुआ है। कार्यक्रम का संचालन इतिहासकार व स्वतंत्र अध्येता डॉ अमित राय जैन ने किया।

Leave a Reply

%d bloggers like this: